Sunday, May 25, 2014

पहले नालायक का बस्ता देखिये .

काईयों और खाइयों का देश है 
यार थोडा सा संभल कर देखिये . 
टूट हड्डी की बड़ी मुश्किल जुड़े 
नहीं मानो तो फिसल कर देखिये

बदलना गर चाहते हो आसमां -
जरा सा घरसे  निकल कर देखिये . 
छोड़ जग - खुदको बदलकर देखिये 
रास्ता मुश्किल है चलकर देखिये .

रोज़ करता है नमस्ते देखिये .
आदमी सचमुच ये सस्ता देखिये .
वोट देना बादमे मेरे हजुर - 
पहले नालायक का बस्ता देखिये .

No comments:

Post a Comment