Tuesday, November 19, 2013

दिल में तेरा नाम भी हो

ठिठुरती सी रात भी हो 
गर्मजोशी घाम भी हो 
शामके मादक क्षणों में 
दिल में तेरा नाम भी हो .

भीड़ चाहे हो भले ही
इक बराए नाम भी हो .
उनको मेरी हो जरुरत - 
हमको उनसे काम भी हो .

गाँव भी हो शहर भी हो -
प्यार का एक शज़र भी हो
रात तो होती रहेगी -
इक सुहानी सहर भी हो .

एक कतरा ढूंढ लाओ -
प्यार बूंदों में बसा हो .
घन झुके जलझारियों से .
समंदर सी लहर भी हो .

No comments:

Post a Comment